Dehradun News: आग लगने पर सील किए अस्पताल में चोरी में पांच गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: आग लगने पर सील किए गए पैनेसिया अस्पताल में चोरी खुलासा नेहरू थाना पुलिस ने पुलिस ने बुधवार को कर दिया। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। बीते 13 जुलाई को वादी रणवीर सिंह ने पैनेसिया अस्पताल में तोड़फोड़ कर सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। बताया कि पिछले 15 दिन में चोरी की दो बार घटना हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार शाम को विधानसभा मार्ग स्थित एक खंडहर भवन में दबिश दी। यहां से पुलिस ने चोरी के आरोप में शुभम उर्फ शिबू, सोहेल, कुलदीप, सरीक उर्फ बोना और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.