Dehradun News: आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या का जल्द होगा समाधान
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। आईटी पार्क क्षेत्र में हर मानसून के दौरान होने वाले जलभराव और फ्लैश फ्लड की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए विस्तृत हाइड्रोलॉजिक सर्वेक्षण के आधार पर एकीकृत बाढ़ शमन योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसकी डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की मौजूदगी में आयोजित बैठक में एनआईवीवी कंसलटेंसी सर्विसेज ने सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार आईटी पार्क क्षेत्र करीब 4.91 वर्ग किलोमीटर के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से घिरा है। तेजी से हुए शहरीकरण और कंक्रीट निर्माण के कारण वर्षा जल जमीन में नहीं समा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.