Dehradun News: आईएमए के सामने दो चलती कारों पर गिरा पेड़, सवार बचे
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: सोमवार दोपहर आईएमए के सामने बड़ा हादसा टल गया। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के सामने मुख्य हाईवे पर दो चलती कारों के ऊपर अचानक एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस और आईएमए के जवानों की मदद से सुचारू कराया गया। पंडितवाड़ी चौकी इंचार्ज दीपक गैरोला ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। आईएमए के सामने से गुजर रहे वाहनों पर अचानक सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में दो कारें आ गईं। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से एक कार के शीशे टूट गए, जबकि दूसरी कार की छत पिचक गई। क्षतिग्रस्त कारों में से एक कार बिल्कुल नई थी। इस पर अस्थायी नंबर लगा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.