देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहकमपुर स्थित ज्वाल्पा एन्क्लेव में चोरों ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) के एक प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर की अलमारी से करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, एक कैमरा और जरूरी हार्ड डिस्क ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गुरुवार रात को मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वशिष्ट कुमार महान्ता मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह मोहकमपुर स्थित ज्वाल्पा एन्क्लेव की लेन नंबर-8ए में बबिता बेहरा के मकान में किराये पर रहते हैं। वह आईआईपी में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वशिष्ट कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बीते 19 जून को अपने मूल निवास उड़ीसा गए हुए थे। करीब द...