देहरादून, सितम्बर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल सरकारी योजनाओं के संचालन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने में इन केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने फेरुपुर न्याय पंचायत के चांदपुर प्रथम, द्वितीय और तृतीय आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं, महिलाओं, किशोरियों और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं। इस दौरान 202 लाभार्थियों को महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण समेत विभिन्न किट व...