Dehradun News: अस्पताल में दवा लेने आए मरीज की जेब कटी, सात सौ रुपये गायब
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में शनिवार को दवा लेने पहुंचे कलियर निवासी उस्मान की जेब कट गई। बताया गया कि उस्मान अस्पताल में उपचार और दवा लेने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ के बीच किसी अज्ञात जेबकतरे ने उनकी जेब काटकर उसमें रखे करीब 700 रुपये निकाल लिए। घटना का पता उस समय चला, जब उस्मान ने अपनी जेब संभाली। जेब से रुपये गायब मिलने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। अस्पताल में जेब कटने की घटना से मरीजों और तीमारदारों में भी चिंता बढ़ गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है, ताकि संदिग्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.