Dehradun News: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: हरिद्वार।नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 42 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी तस्कर की अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। पहले मामले में खड़खड़ी निवासी प्रदीप उर्फ दीपा (43) के पास से माल्टा ब्रांड के 22 टेट्रा पैक बरामद हुए। वहीं दूसरे मामले में ब्रह्मपुरी निवासी सूरज वर्मा (28) के कब्जे से 20 टेट्रा पैक बरामद किए गए। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.