Dehradun News: अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को हटाने की मांग
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: प्रदर्शन देहरादून। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर प्रभार जूनियर एडीओ को दिए जाने का विवाद बढ़ गया है। सोमवार को किसान मजदूर महासंग्राम संगठन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एसडीएम रविंद्र जुंवाठा को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि बीपी त्रिवेदी को सात एडीओ की वरिष्ठता दरकिनार कर जिले का प्रभार दिया गया है, उन्हें तत्काल हटाया जाए। संगठन के निदेशालय में वाहनों के प्रयोग एवं अफसरों की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन को चेताया है। इस दौरान इफ्तिखार अंसारी, युनुस खान, तरुण भगवाणी, अमन उज्जैन, जुनैद खान, आशीष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.