देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: कालसी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी के दैनिक श्रमिकों का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। कई दिनों से आंदोलन जारी होने के बावजूद अब तक विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास नहीं किया है। धरना स्थल पर मौजूद दैनिक वन कर्मियों ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए अब तक कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दैनिक श्रमिकों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी इससे आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कहा कि वे अपनी जायज़ मांगों के समाधान तक शांतिपूर्ण एव...