Dehradun News: अधिवक्ता शार्दूल शंखधर बने बीएमएस लीगल सेल के प्रभारी
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के लीगल सेल के प्रभारी की जिम्मेदारी अधिवक्ता शार्दूल शंखधर को सौंपी गई। देहरादून के कचेहरी परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उनका अधिवक्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। हरिद्वार में आयोजित समिति की बैठक में संघ के वरिष्ठ प्रचारक व क्षेत्र संगठन मंत्री की ओर से अधिवक्ता शार्दूल की नियुक्ती की गई। इस मौके पर बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अजय कांत शर्मा, जसविंद्रर सिंह, उज्जवल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह चौहान, शाहिद अहमद अंसारी, हेमंत कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, केशव अग्रवाल, हितेश उनियाल, प्रदीप उनियाल, पीके वर्मा, ऋषिपाल शर्मा, अनुज शर्मा, विपिन कंबोज, रक्षण, अंकुश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.