Dehradun News: अतिथि शिक्षकों का मानदेय 40 हजार करने को मोर्चा लड़ेगा लड़ाई
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश के अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाने का निर्णय लिया है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उदासीनता के चलते लंबे समय से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में करीब पांच हजार अतिथि शिक्षक 10 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें वर्तमान में 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो महंगाई के दौर में पर्याप्त नहीं है। इसके बावजूद शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश का मानदेय भी नहीं मिलता। उन्हें कर्मचारी भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.