देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर इलाके में चोरों ने पेयजल ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी कर ली है। केबल कटने के कारण पूरे क्षेत्र में 24 सितंबर को पीने के पानी की आपूर्ति बुरी तरह से बाधित हो गई है। उत्तराखंड जल संस्थान सरस्वती विहार के सहायक अभियंता नीरज कुमार शर्मा ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। बताया है कि 23 सितंबर की रात को गणेश विहार (कब्रिस्तान के निकट) और विष्णु विहार (हरिद्वार बाईपास) में लगे ट्यूबवेल की बिजली की केबल चोरों ने काट ली और उसे चुरा ले गए। चोरी गई इस केबल की कुल कीमत लगभग 11,000 रुपये आंकी गई है। पेयजल संकट और मामले की गंभीरता को देखते हुए नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बुधवार को मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि चोर का पता लग...