Dehradun News: अजबपुर-मियांवाला एलिवेटेड रोड के विरोध में धरना, परियोजना रद्द करने की मांग
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून। अजबपुर से मियांवाला तक बनाई जा रही नई एलिवेटेड रोड परियोजना के विरोध में प्रभावित लोग विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। परियोजना की जद में कई घर आ रहे हैं और भवनों पर लाल निशान लगाए गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस परियोजना से उनके आशियाने उजड़ने का खतरा है। इसी के विरोध में उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए एलिवेटेड रोड परियोजना को रद्द करने की मांग की है। प्रभावितों का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते उनके घर और संपत्तियां प्रभावित होंगी। उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर परियोजना को निरस्त करने की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.