Dehradun News: अच्छी खबर : दून अस्पताल में हर शुक्रवार चलेगा मोटापा निवारण क्लीनिक, सर्जरी भी होगी
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोटापे से जूझ रहे मरीजों को अब उपचार के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल के सर्जरी विभाग में हर शुक्रवार को मोटापा निवारण क्लीनिक संचालित किया जाएगा। यहां मरीजों की जांच और परामर्श के साथ जरूरत पड़ने पर बेरिएट्रिक सर्जरी भी की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्लीनिक के संचालन और सर्जरी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अभय कुमार के निर्देशन में डॉ. आरपी खंडूरी को क्लीनिक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉक्टरों की टीम प्रत्येक शुक्रवार को मरीजों को परामर्श देगी और उनकी स्थिति के अनुसार उपचार की प्रक्रिया तय करेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों की बेरिएट्रिक सर्जरी भी की जाएगी।
क्लीनिक और सर्जरी की तैयारियां अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीता जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.