देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अग्रकुल शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी का 5180 वां जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को इसकी तैयारियों को लेकर अग्रवाल समाज की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला भवन एक दीपक महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर आयोजित किया गया है। धर्मशाला में विराजमान महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का माल्यार्पण होगा। पितृ अमावस की पावन तिथि पर वंशज होने के नाते उनके नाम से लगभग 21 सौ दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फुसरो में धूमधाम से मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण और भव्य आतिशबाजी की जाएग...