देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर योजना के विरोध में शहर में बारिश के बीच रैली निकाली। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अग्निवीर योजना को समाप्त करने और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

रैली का नेतृत्व गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष करनल राम रतन नेगी और प्रदेश कांग्रेस प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने अग्नि वीर योजना के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर घंटाघर , लैंसडाउन चौक, परेड ग्राउंड होते हुए कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।...