देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: देहरादन। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 'भारत की आदर्श नारियां' फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की छोटी बालिकाएं झांसी की रानी, बछेंद्री पाल समेत अन्य आदर्श नारियों के वेश-भूषा में आई। शनिवार को उत्तरांचल महिला एसोसिएशन, उमा की ओर से डालनवाला स्थित यूरो किड्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या दिवप्रीत कौर, इंद्राणी पांधी, उमा अध्यक्ष साधना शर्मा और उमा सचिव नीलिमा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्र गान 'वंदेमातरम्' का गायन किया। इसके बाद बालिकाओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। फैंसी ड्रेस शो में छोटी बच्चियां गौरा देवी, तीलू रौतेली, मदर टेरेसा, फ्लाइंग आफिसर, आर्मी, पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी, एडवोकेट बनकर प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Dehradu...