देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: देहरादून। अंतरराष्ट्रीय अग्र परिवार की ओर से निरंजनपुर मंडी स्थित होटल रजवाड़ा में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे इस समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य आकर्षण तीज प्रतियोगिता में गीता गोयल ने 'तीज क्वीन' का खिताब अपने नाम किया। वहीं, नम्रता वर्मा प्रथम रनर-अप और निधि द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं। प्रतियोगिता की निर्णायक सुनीषा अग्रवाल और अन्नू गोयल रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमा गोयल, प्रदेश अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मीरा गुप्ता, सचिव निधि गर्ग आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रॉयल वीमेन क्लब ने तीजोत्सव में मचाया धमाल यह भी पढ़ें- Lucknow News: लक्षिका तीज क्वीन का खिताब ऊषा के सिर ...