देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 'वीआईपी' को बचाने और साक्ष्यों को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड इस समय अत्यंत विकट दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में शुरुआत से ही सच्चाई को दबाने का प्रयास किया गया। हत्या से पूर्व अंकिता ने अपने मित्र को चैट के जरिए स्पष्ट बताया था कि उस पर किसी 'वीआईपी' को विशेष सेवाएं देने का दबाव बनाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस में कैसे जुड़ा दुष्यंत गौतम का नाम? 'VIP...