नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- DDU Result 2026: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) के इंजीनियरिंग स्ट्रीम में इन दिनों परीक्षा परिणामों को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित किए गए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के नतीजों ने छात्रों के होश उड़ा दिए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही छात्रों में गहरा असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को यह गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बड़ी संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन पहुंच गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों की नाराजगी इस कदर थी कि उन्हें शांत करने के लिए खुद कुलपति को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुलपति से मुलाकात कर छात्रों ने अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच का ठोस आश्वासन मिलने पर ही छात्र वहां से हटने को तैयार हुए।रिजल्ट में 'अंधेरगर्दी': उपस्थित छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.