नई दिल्ली, मई 10 -- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए 'इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस' की स्थापना का निर्णय लिया है। यह नया संस्थान न केवल गोरखपुर बल्कि बस्ती और देवीपाटन मंडल के छात्रों के लिए भी करियर के नए द्वार खोलेगा। अब छात्रों को लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।सत्र 2026-27 से शुरू होगा बैचलर कोर्स विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। योजना के अनुसार एक वर्षीय 'बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस' (B.Lib.I.Sc) का कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हो जाएगा। उच्च शिक्षा की मांग को देखते हुए 'मास्टर ऑफ लाइब्रे...