राहुल मानव, जुलाई 22 -- दिल्ली में अफोर्डेबल आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एक नई स्कीम 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' लेकर आया है, जिसके तहत उसके द्वारा नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में 1200 से ज्यादा तैयार फ्लैट्स की बिक्री की जा रही है और खास बात यह है कि प्राधिकरण इन फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। जिसके चलते फ्लैट खरीदारों को 11 लाख रुपए से 36 लाख रुपए के बीच का डिस्काउंट मिल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह खास हाउसिंग स्कीम सरकारी कर्मचारियों (सेवारत और रिटायर्ड) के साथ-साथ कॉर्पोरेट, व्यापार करने वालों, एंटरप्रेन्योरशिप और प्रोफेशनल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए है। इस खबर में हम आपको इस स्कीम के तहत बेचे जाने वाले फ्लैट्स की कीमत, रजिस्ट्रेशन और...