DDA ने 5 वाटर स्पोर्ट्स क्लबों को भेजे बेदखली के नोटिस, जमीन खाली करने के आदेश
नई दिल्ली, मई 27 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के पास अतिक्रमण कर बनाए गए 5 वाटर स्पोर्ट्स क्लबों को जमीन खाली करने के लिए बेदखली के नोटिस भेजे हैं। ये सभी वाटर स्पोर्ट्स क्लब डीडीए की जमीन पर बने हैं। क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डीडीए ने तय वक्त में जगह नहीं छोड़ने पर 'बल प्रयोग' की चेतावनी दी है। 'दिल्ली रोइंग एसोसिएशन' इन पांच क्लब का प्रतिनिधित्व करती है, जिनमें वसुंधरा रोइंग क्लब, बीएसएफ सेंटर वाटर स्पोर्ट्स क्लब, सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब, वजीराबाद वाटर स्पोर्ट्स क्लब और दिल्ली रोइंग नोड शामिल हैं। दिल्ली रोइंग एसोसिएशन का दावा है कि वह रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है। यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.