DDA की इस योजना पर टूट पड़े लोग; पहले दिन बिके 50 फीसदी से ज्यादा फ्लैट
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना 2026 को शानदार रिस्पांस मिला है। योजना के तहत रियायती दरों पर पेश किए गए 1,218 रेडी-टू-मूव फ्लैटों में से 50 फीसदी से अधिक तो पहले ही दिन ही बिक गए। स्वतंत्रता दिवस पर 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर लॉन्च योजना के वन बीएचके फ्लैट तो कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए यानी ये फ्लैट पूरी तरह बिक गए। DDA नरेला में 25 फीसदी छूट के साथ 33.40 लाख से 1.065 करोड़ रुपये तक में वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट दे रहा है।पहले आओ, पहले पाओ के तहत बुकिंग डीडीए कर्मजीवी आवास योजना के 1200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट की शनिवार से बुकिंग शुरू की गई। आम लोग इस आवास योजना के संबंध में डीडीए वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर और डीडीए कॉल सेंटर नंबर 1800110332 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खरीदार योजना के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.