नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला सोमवार शाम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा और सात बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। इस सीजन आरसीबी की टीम शानदार लय में दिखाई दे रही है और 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर मजबूत स्थिति के साथ मैदान पर उतर रही है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सात में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ सूची में 7वें पायदान पर है। हालांकि, पिछली बार जब दोनों टीमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हुई थीं, तब दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को करारी शिकस्त दी थी। यह भी पढ़ें- लगातार 5वां मैच हारने के बाद आंय-बांय करने लगे ऋष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.