नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- पंजाब में शिक्षा विभाग ने एक ऐसा आदेश जारी किया कि सभी शिक्षक खुश हो गए होंगे। सभी डिप्टी कमिश्नरों को साफ निर्देश है कि वे शिक्षकों को पढ़ाई-लिखाई का अलावा किसी काम नहीं लगाएं। हालांकि, इसके बावजूद लुधियाना जिला प्रशासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को राशन कार्ड वेरिफिकेशन का काम 30 सितंबर तक करने का आदेश बढ़ा दिया। इसपर शिक्षा सचिव सोनाली गिरी का कहना है कि उन्होंने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर से बात की है और यह आदेश तुरंत वापस ले लिया जाएगा। 18 सितंबर को सभी डिप्टी कमिश्नरों को भेजे गए एक पत्र में सोनाली गिरी ने निर्देश दिया था कि शिक्षकों और लेक्चररों को पढ़ाने के अलावा किसी और काम या प्रशासनिक काम जैसे सर्वे, वेरिफिकेशन और दूसरे कामों के लिए न बुलाया जाए। विभाग ने कहा कि शिक्षकों को बार-बार स्कूल से बा...