नयी दिल्ली, अप्रैल 25 -- पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को दिल्ली में बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि खराब क्षेत्ररक्षण और मुख्य तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के चोटिल होने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स ने IPL के इतिहास में किया सबसे बड़ा रन चेज, DC को 6 विकेट से रौंदाअहम खिलाड़ियों के कैच छोड़कर मैच नहीं जीत सकते कैपिटल्स ने लोकेश राहुल की नाबाद 152 रन की पारी की मदद से दो विकेट पर 264 रन का अपना रिकॉर्ड स्कोर बनाया, लेकिन पंजाब किंग्स ने सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर 265 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, "सिर्फ दो नहीं, हमने करीब छह कैच छोड़े। अहम मौकों पर कैच...