नई दिल्ली, मार्च 6 -- विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बीच रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती 7 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है, लेकिन 'द केरल स्टोरी 2', 'द केरल स्टोरी 1' काे पछाड़ नहीं पाई है। आइए आपको बताते हैं कि सात दिनों में 'द केरला स्टोरी 1' और 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने कलेक्शन किया है।'द केरल स्टोरी 2' का सातवें दिन का कलेक्शन 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन मात्र 0.75 करोड़ की कमाई थी। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। दूसरे दिन (शनिवार) और तीसरे दिन (रविवार) फिल्म ने क्रमश: 4.65 करोड़ और 4.75 करोड़ का कारोबार किया। वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई। चौथे दिन (साेमवार) फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए। वहीं होली की वजह से पांचवें दिन (मंगलवार) फिल्म ने 4 करा...