नई दिल्ली, जून 12 -- बॉलीवुड के लिए ये शुक्रवार बेहद दिलचस्प रहा क्योंकि आज के दिन सिनेमाघरों में एक साथ तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हुई हैं। कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' ने एक ही दिन पर्दे पर दस्तक दी है। वहीं अब इनके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़ों ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को थोड़ा चौंकाया है। बॉक्स ऑफिस पर इस बार किसी भी फिल्म की शुरुआत ताबड़तोड़ या धमाकेदार नहीं रही। दिलचस्प बात ये है कि मजबूत स्टार कास्ट होने के बावजूद, तीनों में से कोई भी फिल्म अपने पहले दिन 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने में नाकाम रही। यह भी पढ़ें- 1 घंटे मीटिंग, 3 महीने इंतजार..., वेदांग को कैसे मिला मैं वापस ...