नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- बेटियों को परिवार का सबसे प्यारा और अहम हिस्सा माना जाता है। बेटियां जिंदगी में मिलने वाला वो खूबसूरत तोहफा हैं, जिसकी कीमत कभी शब्दों में नहीं बताई जा सकती। बेटियों के महत्व, उनके अधिकारों, शिक्षा और सपनों को सम्मान देने के लिए हर साल बेटियों को समर्पित एक खास दिन होता है। भारत में हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 26 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अपनी बेटी के साथ स्टेटस पर फोटो लगा रहे हैं तो यहां से चुनिए खास कैप्शन।बेटी की फोटो के साथ लिखने के लिए 2 लाइन वाली शायरी 1) बेटी घर की रौनक है, बेटी घर की शान, उसकी प्यारी सी मुस्कान में बसता है पूरा जहान। 2) नन्ही सी परी बनकर जब घर में आई थी, तब से हमारी दुनिया और भी खूबसूरत हो गई थी। 3) बेटी सिर्फ एक रिश्ता नहीं...