Datia Upchunav Result LIVE: दतिया में BJP के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह में कांटे की टक्कर, जानें कौन आगे
दतिया, अगस्त 3 -- Datia By Election Result Live : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के चौथे राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 258 वोट से आगे बनी हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 20997 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 20739 वोटों संग दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस ने इस बार उपचुनाव में दतिया से घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव और 19 अन्य उम्मीदवारों से है। यह भी पढ़ें- Bypoll LIVE: भाजपा अध्यक्ष की सीट पर प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.