Datia Election Result LIVE: दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, कौन आगे- BJP या कांग्रेस?
दतिया, अगस्त 3 -- Datia Election Result Live : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी, इसके लिए मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और इसके बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। कांग्रेस ने इस बार उपचुनाव में घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव और 19 अन्य उम्मीदवारों से है। बता दें कि, कांग्रेस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.