नई दिल्ली, मार्च 16 -- Data Entry Operator Recruitment: सरकारी विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) की ओर से विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों को भरने के लिए कुल 770 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान हो गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.