नई दिल्ली, मार्च 12 -- हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का व्रत और पूजन किया जाता है। साल 2026 में यह तिथि 13 मार्च, शुक्रवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं में दशा माता को देवी पार्वती का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि जो महिलाएं श्रद्धा के साथ उनका व्रत और पूजन करती हैं, उनके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। कई जगहों पर यह भी मान्यता है कि दशा माता की पूजा करने से घर की बिगड़ी परिस्थितियों में सुधार आता है और जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इसी वजह से इस दिन पूजा के साथ कुछ खास धार्मिक उपाय भी किए जाते हैं।दशा माता पूजा के दिन क्यों किए जाते हैं उपाय धार्मिक परंपराओं के अनुसार दशा माता का व्रत घर की दशा सुधारने और नकारात्मकता दूर करने की कामना से किया जाता है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.