Darbhanga News हल्की बारिश में ही डीएमसीएच परिसर में लगा घुटनेभर पानी
दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर में रविवार की देर रात से रुक-रुककर हो बारिश ने दरभंगा नगर निगम के सारे दावे की पोल खोलकर रख दी है। मानसून की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, पर नगर निगम क्षेत्र सहित डीएमसीएच परिसर जलमग्न हो गया। हालांकि कई इलाकों से धीरे-धीरे जलनिकासी भी हुई है, लेकिन डीएमसीएच सहित कई अन्य इलाकों में अभी भी जलजमाव की समस्या कायम है। निचले इलाकों में पानी लग जाने से कई लोगों के घरों में नाली का पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के औषधि, पुराना ओपीडी, डेंगू व शिशु रोग विभाग सहित पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। जलजमाव की वजह से इलाज कराने पहुंचे मरीज, उनके परिजन, डॉक्टरों व और स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.