दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। रेडक्रॉस सोसाइटी, दरभंगा की ओर से सदस्य अजय जालान व कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार की पहल पर टावर चौक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें मोहर्रम के खेल में घायल हुए 250 लोगों का इलाज किया गया। मैनेजिंग कमेटी के सदस्य आशीष सर्राफ, सुनील कुमार सिंह (ओपी), सदस्य गौरव जालान व राज कुमार पासवान के संयोजकत्व व डॉ. राम बाबू खेतान तथा संरक्षक मो. कमरे आलम के नेतृत्व में नि:शुल्क फर्स्ट एड सेंटर की व्यवस्था की गई थी। इस सेवा कार्य में सदस्य मुकेश खेतान, आकाश कुमार, रमेश कुमार शर्मा, राहुल पासवान, गोपाल ठाकुर, कन्हैया लाल शर्मा आदि सक्रिय रहे। संयोजक श्री सर्राफ, राजकुमार पासवान, सुनील कुमार सिंह एवं गौरव जालान ने कहा कि यह सेवा अनमोल है। संरक्षक नीरज खेड़िया व आतम सर्राफ ने बताया ...