Darbhanga News सीएम साइंस के कार्यालयों में घुसा पानी
दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News राजीव रंजन झा,दरभंगा। महज कुछ घंटों की बारिश में मंगलवार को एक बार फिर सीएम साइंस कॉलेज जलमग्न हो गया। इसके साथ ही नगर निगम के सफाई अभियान की पोल भी खुल गई। सीएम साइंस कॉलेज की हुई इस बदतर स्थिति में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कॉलेज में अभी पीजी द्वितीय सेमेस्टर की सैद्धांतिक एवं यूजी पांचवे सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित परीक्षार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की दोपहर हुई बारिश से परिसर में घुटनेभर पानी जमा हो गया है। कॉलेज के विभिन्न कार्यालयों में पानी घुस गया, जिससे कामकाज प्रभावित होने के साथ ही कार्यालय अस्तव्यस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News हल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.