Darbhanga News सिनुआरा में सांप के डसने से किशोर की हुई मौत
दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआरा गांव में सर्पदंश से एक किशोर की मौत गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर तीन निवासी स्व. विनय राम के पुत्र सुमन कुमार (14) के रूप में की गयी। वह पांचवीं कक्षा का छात्र था। सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के मौसा उमेश राम ने बताया कि सुमन फूस से बने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इससे सुमन की नींद खुल गई और वो चिल्लाने लगा। इसके बाद स्वजन आनन-फानन में उसे लेकर डीएमसीएच आने लगे, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। बेटे की मौत से विधवा मां नीलम देवी फफक-फफककर रो रही थी। इस घटना से गांव में भी शोक की लहर है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.