दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News लहेरियासराय। लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक युवक गिरकर घायल हो गया। प्लेटफॉर्म दो पर एस्केलेटर के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान दौड़कर पहुंचे और जख्मी को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जख्मी युवक की पहचान समस्तीपुर के किशनपुरा माधोपुर निवासी नंद किशोर राय के पुत्र पंकज कुमार (28) के तौर पर हुई है। फिलहाल डीएमसीएच में उसका उपचार चल रहा है। पंकज एस्केलेटर के पास बैठा था और जब वो उठकर जाने लगा तो पैर उलझने से वो जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर घायल मिला अर्धविक्षिप्त, यसआरयन रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...