दरभंगा, जून 29 -- Darbhanga News राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। भरत भूषण तिवारी न्याय मंच, दरभंगा के बैनर तले रविवार को सैकड़ों लोगों ने भोजपुर एसपी द्वारा भरत भूषण तिवारी के परिवार वालों को कथित रूप से धमकी देने के विरोध में शास्त्री चौक से मार्च निकाला जो स्टेशन रोड तक पहुंचा। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी प्रियंका झा ने किया। डॉ. शिशिर कुमार झा ने कहा कि भोजपुर एसपी अपनी बचकाना हरकत से बाज आ जाएं। दीपक झा ने कहा कि भोजपुर एसपी द्वारा भरत भूषण तिवारी के परिवार को इस विपदा की घड़ी में धमकाना शर्मनाक और अमानवीय है। मो. जियाउर रहमान ने भोजपुर एसपी को निलंबित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Purnia News भारत भूषण तिवारी की मौत के विरोध में कैंडल मार्च, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल नंदकिशोर शाह व मो. खालिद ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ब्राह्मण फेडरेश...