दरभंगा, जुलाई 1 -- Darbhanga News विजय राय,बेनीपुर। प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने की। इसमें कक्षा नौ की अंजली कुमारी, चांदनी कुमारी, सरिता कुमारी, तनीषा कुमारी एवं कक्षा 11 की रानी परवीन, नेहा कुमारी, परवाना खातून, नासरीन एवं राधा रानी ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजहर जमाल नकवी, शिक्षक पवन कुमार पासवान एवं पीएलवी सीमा कुमारी लगे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...