दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News विजय राय,बेनीपुर। खरीफ महाअभियान (शारदीय) कार्यशाला शनिवार को किसान भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला में वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के इस्तेमाल से परहेज रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बीज उपचार एवं वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग से खेतों में उपज बढ़ेगी। कार्यशाला का उद्घाटन विधायक सह सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी, सहायक निदेशक (बीज) मुन्ना कुमार निषाद, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय ने किया। विधायक ने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से कम से कम 10 किसानों को शामिल किया जाए। सहायक निदेशक ने बीज उपचार के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग प्रत्येक वर्मी पिट निर्माण पर पांच हजार रुपये का अ...