दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News विजय राय,बेनीपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धरौड़ा में शनिवार को राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य सह जदयू नेता दयानंद राय ने बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की। उनके साथ उनकी पत्नी आशा राय व पुत्र प्रदीप राय ने बच्चों को खीर, पूरी व सब्जी खिलाई। एचएम सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में शिक्षक राम नरेश ठाकुर व शिक्षिका श्वेता कुमारी ने श्री राय, उनकी पत्नी व पुत्र को पाग-चादर से स्वागत किया। श्री राय ने कहा कि इस विद्यालय के छात्रों को मैं यथासंभव सहयोग करता रहूंगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद भगवान बाबू राय, रोहित राय, विद्यानंद राय, एमडीएम आरपी गोपाल चौधरी, शिक्षिका रीना कुमारी, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News किशनगंज: महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन केंद्र ...