दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News दरभंगा/कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हिटी। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर और गोलमा के बीच गत शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से घायल बाइक सवार युवक की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के कानोखर निवासी सुरेश सदा के पुत्र सचिन सदा (20) के रूप में की गई। वह शादीशुदा था। बेंता थाने की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा हरेराम सदा ने बताया कि सचिन बाइक से तीन दोस्तों के साथ कुशेश्वरस्थान थाने के औराही स्थित अपनी मौसी के घर गया था। वहां से वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर परिजन डीएमसीएच पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने ...