दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी गई। दोपहर तीन बजे से काटी गई बिजली रात नौ बजे बहाल की गई। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रभात चंद्र ने बताया कि प्रशासनिक आदेश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जुलूस मार्ग के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। जुलूस के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद रात नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली बाधित रहने से लोगों को गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि त्योहार को देखते हुए लोगों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News सिंहवाड़ा:बिजली कटने के बाद गर्मी से बेचैन रहे लोग यह भी पढ़ें- घंटों गुल रही बिजली, भीषण उमस में लोग बेहाल यह भी पढ़ें- जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर...