दरभंगा, जून 29 -- Darbhanga News बिरौल। गत 19 जून से प्रखंड के पड़री सती स्थान में चल रहे नाम संकीर्तन नवाह यज्ञ का रविवार को विधिवत हवन के साथ समापन हुआ। एक दर्जन वैदिक विद्वानों के साथ स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर भी हवन में शामिल हुए तथा जय हे सती मैया जय हो दुखिया बाबा के नाम से मंत्र जाप करते हुए समिधा डाली। सांसद ने हवन की समिधा को वातावरण को पवित्र बनाने की प्राचीन विधि बतायी। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष साल में एक बार इस तरह का नवाह यज्ञ किया जाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में धार्मिक आचरण का आत्मसात करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...