Darbhanga News बिरौल:घर का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी
दरभंगा, जून 29 -- Darbhanga News शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के हाटी गांव में चोरों ने शनिवार की रात एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात 12 से तीन बजे के बीच की है। पीड़ित ललनजी झा ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया है कि घर का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। चोर घर से एक मोबाइल, सिम और खोसा कार्ड, मोबाइल, नकद 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, एटीएम व आधार कार्ड उड़ा ले गए। पीड़ित ने अपने आवेदन में पड़ोसी पर संदेह जताया है। ललनजी झा का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे में रात के वक्त दोनों संदिग्ध घर से बाहर निकलते हुए कैद हुए हैं। उनका कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.