Darbhanga News पाली: सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा हुआ घायल
दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र की नपं पाली में शुक्रवार को एसएच 88 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक में सामने से ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार मां-बेटे हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत महिला मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के दलदल गांव निवासी मो. यासीन की पत्नी महरुन निशा बताई जाती है। वहीं, बाइक चला रहा जख्मी युवक मो. नईम मृत महिला का पुत्र बताया जाता है। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय दुकानदार तथा ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों जख्मियों को इलाज के लिए घनश्यामपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जख्मी महिला को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.