दरभंगा, जून 27 -- Darbhanga News राजीव रंजन झा,दरभंगा। मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने चयनित तीन स्थलों दरभंगा रेलवे स्टेशन लहेरियासराय टावर और लालबाग बालिका उच्च विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। गीत-संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा परिवार और समाज को नाश करता है। इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद और उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के रोकथाम के संबंध में कई अहम जानकारी दी। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्प उपनिदेशक जनसंपर्क ने कहा कि नशीले पदार्थों क...