दरभंगा, जून 28 -- Darbhanga News बेचन राम,तारडीह। राजाखड़वार पंचायत के महिया गांव में शराब तस्करों से कथित रूप से रंगदारी लेने का आरोप स्थानीय चौकीदार मो. जुम्मन नदाफ के पुत्र शमशेद नदाफ पर लगाया गया है। इससे संबंधित एक ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में चौकीदार के पुत्र शमशेद नदाफ द्वारा कहा जा रहा है कि अंग्रेजी शराब बेचने वाले को दो हजार एवं सोफिया शराब बेचने वाले को एक हजार रुपए महीना लगेगा। थाने के छोटा बाबू को देना है। रंगदारी नहीं देने पर गिरफ्तार करवा देने की धमकी भी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ में दर्ज कराई रिपोर्ट लोगों ने उस पर आरोप लगाया कि वह अपने पिता की वर्दी पहनकर लोगों को धमकाता है व शराब तस्करों से रंगदारी लेता है। इस संबंध में थानाध्यक...